बिहार

जेंडर अनुपात के हिसाब से लाखों युवाओं को नहीं मिलेगी दुल्हन

पटना- 06 जनवरी। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की नई मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। राज्यभर में कुल 12 लाख 35 हजार 781 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। वहीं, दो लाख 48 हजार 819 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। अंतिम मतदाता सूची में कुल नौ लाख 86 हजार 962 नये मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।

राज्य में मतदाता सूची के अनुसार मतदाता जेंडर रेशियो में भी एक अंक सुधार हुआ है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मतदाता सूची में जेंडर रेशियो 904 है जो पिछले मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के दौरान एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 903 महिला मतदाता थी। वहीं, वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में लिंगानुपात 918 है। इस आंकड़े का विश्लेषण किया जाए तो बिहार के लाखों युवकों को दुल्हन नहीं मिल सकती है।

राज्य में अब कुल मतदाताओं की संख्या सात करोड़ 63 लाख 28 हजार 679 हो गयी है। इसमें चार करोड़ 77 हजार 700 पुरुष मतदाता, जबकि तीन करोड़ 62 लाख 48 हजार 239 महिला मतदाता और 2740 अन्य मतदाता शामिल हैं। राज्य में बूथों की संख्या 77 हजार 221 है।

भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने लंबित जनगणना को आधार बनाकर बिहार की अनुमानित आबादी करीब 15 करोड़ घोषित कर दी है। इसके साथ राज्य की जनसंख्या 14 करोड़ 91 लाख 41 हजार 337 हो गई है। पुरुष सात करोड़ 54 लाख 93 हजार 251 और महिला की आबादी 7 करोड़ 36 लाख 48 हजार 86 है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button