
जीत की प्रतिक्रिया मांगने पर हंस पड़े सीएम नीतीश, कहा: लोकतंत्र में जनता मालिक है
पटना- 03 नवंबर। विधानसभा के दो सीट उपचुनाव की जीत पर प्रतिक्रिया मांगने पर हंस पडे। तथा सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, पर हुए उपचुनाव में एनडीए की जीत के बाद कल से आज तक जश्न का माहौल बिहार में एनडीएम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच बना हुआ है। दोनों सीटों पर मिले जीत से सीएम नीतीश कुमार भी खुश है,पर वह चुनाव परिणाम से पूर्व और बाद में भी अपनी खुशी जाहिर नहीं कर रहे है ।
हालांकि उनके उनके चेहरे के भाव को देखकर उनकी खुशी को अंदाजा लगाया जा सकता है । उनकी खुशी को आज छठ घाटों की तैयारी को लेकर निरीक्षण के दौरान देखा गया। निरीक्षण के बाद जब पत्रकारों ने उनसे उपचुनाव के नतीजों को लेकर उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो सीएम नीतीश कुमार ने राजद और तेजस्वी को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन एक मुस्कान उन्होंने जरुर दी और कहा कि जनता मालिक है। उनहोंने भले ही चुनाव में जीत को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनकी मुस्कान ने ही कई बातें साफ कर दी कि वह चुनाव के नतीजों को लेकर क्या कहना चाहते हैं।



