
जितेन्द्र नारायण त्यागी ऊर्फ वसीम रिजवी गिरफ्तार
हरिद्वार- 13 जनवरी। धर्म संसद में हेट स्पीच मामले में जितेन्द्र नारायण त्यागी ऊर्फ वसीम रिजवी को गुरुवार को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जितेन्द्र नारायण त्यागी ऊर्फ वसीम रिजवी को नारसन बार्डर से गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी शेखर सुयाल उन्हें अपनी गाड़ी में लेकर शहर कोतवाली पहुंचे। अब उन्हें अब अदालत में पेश किया जा रहा है। इसको लेकर कोतवाली में संतों का जमावड़ा लगने लगा है।

वसीम रिजवी उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हैं और उन्होंने हाल ही में मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाकर अपना नाम वसीम रिजवी से जितेंद्र नारायण त्यागी कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 17 से 19 दिसम्बर को हरिद्वार के भूपतवाला में वेद निकेतन धाम में धर्म संसद का आयोजन किया गया था, जिसमें वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह ने एक धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ बीती 11 दिसंबर को हरिद्वार कोतवाली में ज्वालापुर निवासी गुलबहार ने मुकदमा दर्ज कराया था।
इस हेट स्पीच का मामले के सामने आने के बाद छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस पर इनकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गयी थी, जिस पर आज सुनवाई हुई और न्यायालय ने हरिद्वार पुलिस और उत्तराखण्ड सरकार को फटकार लगायी। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस हरकत में आयी और वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण को नारसर बार्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी/डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वे इस अपराध को बारंबार दोहरा रहे थे। इसमें तीन मामले दर्ज हैं और इसमें तीन सील की सजा है।



