भारत

जातीय जनगणना के मुद्दे पर जनता की जीत: मल्लिकार्जुन

रांची- 06 मई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को पार्टी के संविधान बचाओ महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस लंबे समय से जातीय जनगणना की मांग उठाती रही है, जिसे केंद्र सरकार को आखिरकार मंजूर करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि यह जनता की जीत है।

रांची के पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि यदि केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है तो पूरी पार्टी साथ खड़ी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर तीन मांगे की हैं, जिसमें जातीय जनगणना को लेकर सभी दलों में सहमति बनाने, निजी संस्थांओं में गरीबों को आरक्षण देने और देश में 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को हटाना शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगली जनगणना में सरना कोड को शामिल कराने को लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे नेताओं पर हमले करती है, लेकिन हमारी पार्टी इससे नहीं डरती है। कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना देश की मौजूदा स्थिति की जानकारी के लिए जरूरी है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह वर्ष हमारी पार्टी के संगठन को सशक्तिकरण करने वाला वर्ष है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की रैली के बारे में लोगों को बताएं। रैली को पार्टी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अलका लांबा, विधायक‍ दल के नेता प्रदीप यादव और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी संबोधित किया।

महारैली में झारखंड सरकार में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डॉ. इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, प्रदीप कुमार बलमुचू, बंधु तिर्की सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button