भारत

 जया वर्मा सिन्हा बनीं रेलवे बोर्ड की पहली महिला CEO एवं अध्यक्ष

नई दिल्ली- 31 अगस्त । केंद्र सरकार ने भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवाएं (आईआरएमएस) की सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड की पहली महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वह अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति के सचिवालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बताया गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने जया वर्मा सिन्हा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस), सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) को रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जया वर्मा सिन्हा की नियुक्ति 1 सितंबर से 31 अगस्त, 2024 तक प्रभावी रहेगी।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सिन्हा 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा में शामिल हुई और उत्तर रेलवे, दक्षिण-पूर्व रेलवे और पूर्वी रेलवे में काम किया। उन्होंने चार वर्षों तक बांग्लादेश के ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में भी काम किया। बांग्लादेश में उनके कार्यकाल के दौरान कोलकाता से ढाका तक मैत्री एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था। उन्होंने पूर्वी रेलवे, सियालदह डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में भी काम किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button