क्राइम

जबलपुर: रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

जबलपुर- 02 जनवरी। जिले के पाटन-शहपुरा मार्ग पर रविवार देर रात रफ्तार कर कहर देखने को मिला है। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

जानकारी अनुसार ग्राम चंदवा निवासी संस्कार भुर्रक (20) रविवार को नए साल पर अपनी बाईक क्रमांक एमपी 20 एनपी 4340 से घंसौर स्थित धार्मिक स्थल पर दर्शन करने गया था। रात के समय वह घर लौट रहा था। इस दौरान पाटन शहपुरा रोड पर ग्राम सहसन और खमदेही के बीच खमौद गांव निवासी सचिन ठाकुर (22) अपने साथी नीतेश ठाकुर (19) और आकाश सिंह (22) के साथ दूसरी बाईक से विपरीत दिशा से आ रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण दोनों बाईकों की आमने सामने से सीधी भिड़त हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि चारों उछलकर सडक़ पर गिर गए। हादसे में प्रशांत भुर्रक और सचिन ठाकुर को अंदरुनी चोट लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं नीतेश और आकाश को भी काफी चोटें आईं। चारों खून से लथपथ सडक़ पर पड़े थे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से चारों को शासकीय अस्पताल पाटन ले जाया गया जहां संस्कार और सचिन को डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। नीतेश और आकाश को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सोमवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button