बिहार

जनप्रतिनिधियों के हक-हकुक की लड़ाई के लिए मेराज को कामयाब बनाएंःदेवेन्द्र प्रसाद

मधुबनी- 28 मार्च। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राजद नेता देवेन्द्र प्रसाद यादव ने एमएलसी चुनाव को लेकर फुलपरास अनुमंडल मुख्यालय स्थित लोहिया आश्रम में लौकही,बाबूबरही एवं फुलपरास प्रखंड क्षेत्र के मुखिया,पंचायत समिति सदस्यों एवं वार्ड सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में राजद समर्पित उम्मीदवार मेराज आलम को कामयाब बनाने की अपील किया।

उन्होने कहा कि राजद गरीबों की आवाज बनकर लड़ती रही है। इस लिए एमएलसी चुनाव में राजद समर्पित उम्मीदवार मेराज आलम को कामयाब बनाएं। ताकि पंचायत जनप्रतिनिधियों के हक-हकुक की आवाज विधान परिषद में उठाई जा सके।

मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सह विधायक भरत भुषण मंडल,प्रो औसाफ लडडन,आलोक कुमार यादव,सुरेश चन्द्र चौधरी के अलावा कई राजद नेता मौजुद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button