बिहार

जदयू नेत्री व मंत्री लेशी सिंह ने विधायक बीमा भारती को भेजा 5 करोड़ के मानहानि का नोटिस

पटना- 11 सितम्बर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे से बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने जदयू विधायक बीमा भारती के खिलाफ पांच करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद जदयू विधायक बीमा भारती ने रविवार को कहा कि दो दिन के भीतर वे इस नोटिस का जवाब देंगी। बीते दिनों बीमा भारती ने मंत्री लेशी सिंह पर हमला बोला था। लेशी के खिलाफ मीडिया में बयान दिया था जिसके बाद जदयू कोटे से मंत्री लेशी सिंह ने जदयू विधायक के खिलाफ लीगल नोटिस भेज दिया है।

पांच करोड़ के नोटिस की जानकारी देते हुए जदयू विधायक बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह के बारे में हमने जो कहा था वो गलत नहीं था। मीडिया में बयान देने के बाद हमारी तबीयत खराब हो गयी थी। जिसके बाद हम हॉस्पिटल में एडमिट थे। अभी भी तबीयत ठीक नहीं है। हॉस्पिटल से घर पहुंची तो पता चला की मंत्री लेशी सिंह ने मेरे खिलाफ पांच करोड़ का नोटिस भेजा है।

बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह पर हम जो आरोप लगाए थे वो गलत नहीं था बिल्कुल सही आरोप है। लेशी सिंह हत्या करवायी थी उनके खिलाफ साक्ष्य भी है और कोर्ट में केस भी किया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद वो मंत्री पद पर बनी हुई हैं।

बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेशी सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है। बीमा भारती ने बताया कि जदयू कोटे के मंत्री लेशी सिंह पर पूर्णिया के रिंटू सिंह की हत्या का आरोप है। उन्होंने लेशी सिंह पर जातिवाद करने का भी आरोप लगाया है।

विधायक बीमा भारती ने कहा कि केस में लेशी सिंह का नाम है। हम अतिपिछड़ा और मंडल समाज से आते हैं हमें दबाने की कोशिश लेशी सिंह कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सब कुछ पता है। पार्टी और नेता सबके लिए बराबर है। जो गलत है उस पर हम आवाज उठाएंगे। मंत्री रहते हुए केस में कार्रवाई नहीं हो सकती इसलिए हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। पीड़ित को इनके मंत्री पद पर रहते न्याय कभी नहीं मिल सकता। लेशी सिंह अतिपिछड़ा को नोटिस देकर धमकाने का काम कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button