
जदयू के सदन का बहिष्कार करने की चर्चा को भाजपा-जदयू ने बताया गलत
पटना- 28 जून। विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन अग्निपथ योजना पर भोजनावकाश के बाद चर्चा होने लगी कि जदयू विधायक भी सदन से बाहर हो गये हैं। इस चर्चा को गलत ठहराते हुए जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्रियों ने कहा कि जदयू ने सदन का बहिष्कार नहीं किया है। जदयू के विधायक और विधान पार्षद सदन में मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग अंदर बाहर कर रहे थे। अग्निपथ योजना के मुद्दे पर हम लोगों का स्टैंड वही है, जो पहले था। इस पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पहले ही बता चुके हैं। जदयू के विधायक संजीव कुमार ने कहा कि जदयू विधायकों ने सदन का बहिष्कार नहीं किया। सदन में अनुपस्थिति पर उन्होंने कहा कि हम लोग अंदर-बाहर कर रहे थे। यह कोई इनटेंशनल नहीं था, बल्कि सिचुएशनल था। उन्होंने अग्निपथ योजना पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्टैंड का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर युवाओं में काफी आक्रोश हैं। इस पर विचार किया जाना चाहिए।
सदन की कार्यवाही से जदयू के आउट होने के सवाल पर भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि जदयू भाजपा एक साथ है। सदन से जदयू के विधायक थे। उन्होंने कहा कि एक भी जदयू विधायक ने कहा कि उन्होंने सदन का बहिष्कार किया है। उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह ऐसी बातें कर रही है।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानमंडल के पांच दिवसीय मानसून सत्र के तीन दिन अग्निपथ की भेंट चढ़ गए। विपक्ष इसको लेकर लगातार सदन में हंगामा कर रहा है। अब राजद ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार का भी ऐलान कर दिया है।



