एजुकेशन

छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सर्व सुविधायुक्त वातावरण में शिक्षा मिले: तोमर

ग्वालियर- 16 दिसम्बर। बेटा-बेटी को गुणवत्तापूर्ण एवं सर्वसुविधायुक्त वातावरण में शिक्षा मिले। इसके लिये पीएचई कॉलोनी में नए हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि हमारे बच्चे अच्छे वातावरण में शिक्षा ग्रहण करे। विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिये फर्नीचर की भी व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय के लिये जो भी आवश्यकताएं होंगी उनको पूरा किया जाएगा।

उक्त बातें ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को पीएचई कॉलोनी स्थित शासकीय हाईस्कूल नौमहला के नवीन भवन के लोकार्पण के अवसर पर कही। हाई स्कूल भवन का निर्माण एक करोड की लागत से किया गया है। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर के विकास का जो सपना देखा था आज वह साकार हो रहा है। विद्यालय के बांउड्रीवॉल का निर्माण कार्य शीघ्र चालू होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपनगर के अन्य किसी विद्यालय में भी फर्नीचर की आवश्यकता है तो आप मुझे अवगत कराएं। उन्होंने विद्यालय के संचालन के समय पुलिस की गस्त करने के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी कार्य किये जा रहे हैं। शा.कन्या विद्यालय फोर्ट का सीएम राइज के लिये भूमि पूजन हो चुका है। शीघ्र ही पटेल विद्यालय का भी भूमि पूजन होगा। दोनो विद्यालय सीएम राइज विद्यालय बनाये जा रहे हैं। जहां उपनगर ग्वालियर के बच्चों को प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा व वातावरण मिलेगा। इसके साथ ही शिक्षा नगर के हाई स्कूल का उन्नयन का कार्य स्मार्ट सिटी द्वारा किया जा रहा है। इस विद्यालय में स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी। रेशम मिल के हाई स्कूल के भवन का उन्नयन का कार्य चालू है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में संजीवनी क्लीनिक खोली जा रही हैं जहां बीमारियों का इलाज निशुल्क मिलेगा। कई जगह पर संजीवनी क्लीनिक संचालित हो चुके है। इसके साथ ही बिरला नगर प्रसूतिगृह के भवन का कार्य अंतिम चरण में है। शीघ्र ही प्रसूति गृह तैयार हो जाएगा। सिविल अस्तपाल में सभी तरह का इलाज निशुल्क मिल रहा है।

इस अवसर पर बृजमोहन शर्मा, प्रयाग तोमर,मनमोहन पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी, एमआईटीएस के एचओडी डॉ. एमके त्रिबेदी,पटेल विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र भदौरिया, रेशम मिल विद्यालय के प्राचार्य बृजेश भदौरिया,शिक्षा नगर विद्यालय के प्राचार्य जेसी प्रजापति, विद्यालय की प्राचार्य प्रतिभा त्रिवेदी सहित स्कूल के शिक्षकगण,छात्र-छात्रायें एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button