
क्राइम
छात्रा से प्यार का इजहार शिक्षक समसुल को पड़ा भारी, गिरफ्तार
कामरूप (असम)- 01 मई। कामरूप जिला के दादरा पुलिस चौकी इलाके में स्थित एक निजी अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय के शिक्षक पर कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा से प्यार का इजहार करना मंहगा पड़ा। शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला के सिंगिमारी स्थित राम सरस्वती अकादमी के अंग्रेजी विभाग के शिक्षक समसुल आलम (45) ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से प्यार का इजहार किया।
इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने शिक्षक समसुल आलम की बुरी तरह पिटाई कर बीती रात पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



