
चुनाव कार्य की गोपनीयता हनन के आरोप में लदनियां पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण
मधुबनी। जिला पंचायत निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार ने लदनियां प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत पंचायत सचिव मो. इसरारुल हक से पंचायत चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने एवं गोपनीयता हनन करने पर स्पष्टीकरण तीन दिनों के अंदर मांगा है। जिला पंचायत निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आलोक में लदनियां प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ के पत्रांक-449,दिनांक 17 अक्टूबर 21 को प्रेषित पत्र को गंभीरता से लिया है। इस बाबत जिलाधिकारी ने मो. इसरारुल हक पंचायत सचिव प्रखंड लदनियां स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने स्पष्टीकरण में कहा है कि प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ लदनियां ने शिवगंगा प्लस टू बालिका हाई स्कूल मधुबनी में पंचायत चुनाव के वोटर लिस्ट पर हस्ताक्षर के लिए अधिकृत किया था। वोटर लिस्ट विखंडन उपरांत आपको एवं आपके भतीजा मो.सल्लाउद्दीन को वोटर लिस्ट के सभी पन्नों पर हस्ताक्षर करते देखा जा रहा है। जिलाधिकारी ने मो.इसरारुल हक पंचायत सचिव प्रखण्ड लदनियां से पंचायत चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने एवं गोपनीयता हनन करने के आरोप में तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है।



