ताज़ा ख़बरें

चीन ने PLA में घटाए 3 लाख सैनिक, 2030 तक और होगी कटौती

बीजिंग- 16 जनवरी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में तीन लाख सैनिक घटाने की घोषणा की है। कुछ साल पहले 46 लाख सैनिकों वाली चीनी सेना अब घटकर बीस लाख हो गयी है। उन्होंने 2030 तक सैन्य बल में और कटौती करने का भी ऐलान किया है।

चीन सेना में कुछ साल पहले तक 46 लाख सैनिक थे। पांच वर्ष पहले एक साथ तीन लाख सैनिकों की कटौती कर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का सैन्य बल घटाकर 23 लाख कर दिया गया था। इसके बाद सैनिकों ने आंदोलन तक किया था, किन्तु तब चीन की सरकार ने संख्या के बजाय गुणवत्ता पर जोर देने की बात कही थी। अब पांच साल बाद एक बार फिर एक साथ तीन लाख सैनिक घटाने का ऐलान हुआ है। इस तरह कुछ साल पहले 46 लाख सैनिकों वाली चीनी सेना अब घटकर बीस लाख हो गयी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस फैसले के पीछे चीनी सेना को आधुनिक बनाने का तर्क दिया है।

ब्रिटेन के संस्थान इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज ने दावा किया है कि चीन की सेना में अब नौ लाख 65 हजार थल सैनिक हैं। इसी तरह नेवी में सैनिकों की संख्या दो लाख 60 हजार और चीन की वायु सेना में सैनिकों की संख्या तीन लाख 95 हजार है। इनके अलावा चीन की सेना की एक इकाई रॉकेट फोर्स भी है, जिसमें एक लाख बीस हजार सैनिक हैं। इसी तरह रणनीतिक समर्थन के लिए बनी स्ट्रैटेजिक सपोर्ट फोर्स में एक लाख 45 हजार सैनिक हैं। सेना के अन्य आयामों में डेढ़ लाख अन्य सैनिक शामिल हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button