
मधुबनी। हरलाखी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी एक विवाहिता सीता देवी ने अपने पति के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार विवाहिता की शादी वर्ष 2017 में रामपुर निवासी जोगनी ठाकुर के पुत्र रवि ठाकुर के साथ हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार हुई। शादी में विवाहिता के पिता ने उपहार स्वरुप करीब सात लाख रुपए खर्च किए। शादी के बाद विवाहिता को एक लड़का भी हुआ। जिसका उम्र ढ़ाई वर्ष है। कुछ दिन पूर्व विवाहिता के पति ने चुपके से दूसरी शादी कर लिया। तब से ससुराल के सभी लोगों ने विवाहिता को अपने मायके से पांच लाख रुपए लाने के लिए दवाब बनाने लगा। विवाहिता के मना करने पर पति व ससुर सहित भैंसुर जितेन्दर ठाकुर,धर्मेन्दर ठाकुर सास गुलाबो देवी जेठानी सरस्वती देवी, रिंकू देवी व सौतन पुतुल देवी सभी मिलकर मारपीट करने लगे हैं। थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जायेगी।



