
चाकू से गोदकर महिला की हत्या, गिरफ्तार पड़ोसी
मालदा- 27 जनवरी। महिला की चाकू से हमला कर हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला शुक्रवार को सामने आया है। हत्या का आरोप एक पड़ोसी युवक पर लगा है। घटना गुरुवार रात चांचल-1 प्रखंड के भगवानपुर ग्राम पंचायत के भगवानपुर गांव की है।
बताया जा रहा है कि आरोपित युवक शीतल प्रमाणिक ने घटना के बाद मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर चांचल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत महिला का नाम बेगुनी दास (45) है। पति निमाई दास और दो बेटों के साथ उनका एक खुशहाल परिवार था। दोनों बेटे मुंबई में मजदूरी करते है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक गुरुवार रात शीतल की बेगुनी दास से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपित युवक ने बेगुनी पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे बेगुनी की मौके पर ही मौत हो गया। घटना के बाद आरोपित युवक भागने का भी प्रयास किया पर उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बेगुनी की रक्तरंजित शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृत महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर शीतल को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या क्यों की गई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।



