
मधुबनी। बासोपट्टी थाना पुलिस ने प्रीती-प्रशांत कांड के नौ साल से फरार ईनामी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के फेंट गांव के मो.आबिद के रूप में बताया गया है। बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि वर्ष 2012 में प्रीती प्रशांत कांड हुई थी। जहां दर्जनों उपद्रवियों के द्वारा बासोपट्टी थाना व प्रखंड मुख्यालय में आगजनी व तोडफ़ोड़ किया गया था। जिसको लेकर थाना में कांड संख्या-180/12 दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी को उसके घर से हीं गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



