चंद्रयान-3 मिशनः चांद की सतह पर विक्रम रोवर ने काम पूरा किया, स्लीप मोड में भेजा गया

नई दिल्ली-04 सितंबर। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर सोमवार को जंप टेस्ट के बाद स्लीप मोड पर भेज दिया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। इसरो ने कहा कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर स्लीप मोड में चला गया है। अब इसके 22 सितंबर के आसपास एक्टिव होने की उम्मीद है।

इसरो ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि विक्रम लैंडर के पे लोड चस्ते, रंभा-एलपी और आईएलएसए पेलोड ने नई जगह पर इन-सीटू प्रयोग किए। इनके द्वारा जुटाए गए डेटा को पृथ्वी पर भेजा जा रहा है। भारतीय स्पेस एजेंसी ने कहा कि पेलोड अब बंद कर दिए गए हैं। लैंडर के रिसीवर चालू रखे गए हैं। सौर ऊर्जा खत्म हो जाने और बैटरी खत्म हो जाने पर विक्रम, प्रज्ञान के बगल में सो गया है। 22 सितंबर, 2023 के आसपास उनके फिर से जागने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!