
गोल इन्स्टीट्यूट के कई छात्रों को देश के टॉप टेन मेडीकल कॉलेज में अलॉटमेंट
पटना- 01 फरवरी। मेडिकल काउन्सेलिंग कमेटी के द्वारा देश के मेडिकल एवं डेन्टल कॉलेजों में नामांकन के लिए कराए जा रहे प्रथम काउन्सेलिंग का रिजल्ट आज वेबसाईट पर प्रकाशित कर दिया गया। प्रकाशित रिजल्ट के मेधा सूची में गोल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप टेन मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए स्थान पाया है।
गोल इन्स्टीट्यूट के प्रज्ञांश समैयार को देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज एम्स दिल्ली अलॉट हुआ है। वहीं मो. शाकिब को एम.ए.एम.सी.दिल्ली,सिद्धान्त कुमार एवं हर्ष राज को शफदरजंग दिल्ली, प्रिंस प्रियदर्शी को यू.सी.एम.एस. दिल्ली,अभिलाषा झा एवं पूजा कुमारी को लेडी हार्डिंग दिल्ली, अनिकेत प्रभाकर एवं अमर राज को बी.एच.यू.,इनामूल हसल एवं मो. शहजाद को ए.एम.यू., अमन हर्ष,सत्यम कुमार एवं स्वेता कुमारी को एम्स भोपाल एवं कई अन्य छात्रों को टॉप टेन मेडीकल कॉलेज अलॉट हुआ है।
अपने सफलता के विषय में बताते हुए प्रज्ञांश बताते हैं कि मैने 10वीं के बाद गोल इन्स्टीट्यूट के फाउण्डेशन कोर्स में दाखिला लिया। 11वीं एवं 12वीं दो वर्षों के इस कोर्स में हमें गोल इन्स्टीट्यूट के शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला। साथ ही गोल परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा लगातार प्रोत्साहन एवं दिशानिर्देश ने हमारे सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान गोल इन्स्टीट्यूट ऑनलाइन के माध्यम से क्लास,लगातार टेस्ट के द्वारा प्रैक्टिस,ऑनलाइन डाउट्स एवं उचित समय अंतराल पर वेबिनार की सुविधा प्राप्त होने के कारण हमारी तैयारी की निरंतरता लगातार नही बनी। जिसके कारण मैनें पहले ही प्रयास में 695 अंक हासिल कर देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज एम्स दिल्ली पहुंचने का अपना सपना साकार किया।
सभी सफल छात्रों को जीत की शुभकामना देते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विपीन सिंह ने कहा कि कोरोना काल के विषम परिस्थिति में भी हमारे छात्रों ने साहस और सुझ-बुझ के साथ तैयारी में जुटे रहे और साथ ही गोल टीम द्वारा उन्हें ऑनलाईन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हर जरूरी सुविधा मिलता रहा जिसके परिणाम स्वरूप छात्रों को इतनी बड़ी सफलता मिली।
गोल इन्स्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने कहा कि हमारी टीम छात्रों को तैयारी से लेकर रिजल्ट के बाद काउन्सेलिंग तक लगातार सहयोग कर उनके मुकाम तक पहुंचाने में मदद करती है। गोल छात्रों को पर्सनल केयर के द्वारा उनके कमियों को कम करने के साथ-साथ उनके खूबियों को निखारने का काम करता है जिसके कारण एक साधारण छात्र भी असाधारण रिजल्ट ला पाते हैं।
गोल इन्स्टीट्यूट के आनंद वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे संस्थान में अगले सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र गोल ऑफिस या वेबसाईट के माध्यम से जानकारी लेकर नामांकन करा सकते हैं।



