राष्ट्र

गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन होगी ई-विधानसभा की लांचिंग

गांधीनगर-09 सितंबर। गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र 12 सितम्बर से शुरू होगा। तीन दिन के सत्र में कई अहम बिल पेश किए जाएंगे। वहीं इस बार विधानसभा का सत्र कुछ मायनों में खास हो जाएगा। सत्र के पहले दिन 12 सितम्बर को ई-विधानसभा की लांचिंग की जाएगी। इसके साथ ही विधानसभा का कामकाज पेपरलेस हो जाएगा। इसके बाद विधानसभा की नई कैंटिन का भी लोकार्पण किया जाएगा।

गुजरात विधानसभा इस मानसून सत्र से पेपरलेस हो जाएगा। इसके उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत, विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, सभी विधायकों के अलावा लोकसभा के वैधानिक और संसदीय विभाग के उच्च अधिकारी, नोवा कंपनी के अधिकारी हाजिर रहेंगे। नई कैंटीन का भी उद्घाटन होगा।

तीन दिनों के इस मानसून सत्र में सरकार अलग-अलग 9 विधेयक पेश करेगी। राज्य सरकार की पिछली कैबिनेट मीटिंग में इन विधेयकों में से अधिकांश को मंजूरी दी गई है। मानसून सत्र के पहले दिन 12 सितम्बर को 6 विधेयक, दूसरे दिन 2 और तीसरे दिन 1 विधेयक पेश किए जाएंगे। पेश होने वाले बिलों में जीएसटी सुधार विधेयक,चिल्ड्रन यूनिवर्सिटी सुधार विधेयक,प्राइवेट यूनिवर्सिटी सुधार विधेयक,ऑर्गेनिक यूनिवर्सिटी सुधार विधेयक,गुजरात पब्लिक यूनिवर्सिटी एक्ट,चांपानेर पावागढ आर्कियोलॉजी पार्क विधेयक,गुजरात खेत उत्पादन सुधार विधेयक, बीसी आरक्षण संबंधित सुधार विधेयक और गुजरात मोटर स्पिरिट उपकर अधिनियम सुधार विधेयक शामिल हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button