ताज़ा ख़बरें

गंगूबाई काठियावाड़ी पर कंगना के कमेंट पर आलिया भट्ट का करारा जवाब

कहानी को लेकर विवादों में फंसी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी उस समय फिर से लाइम लाइट में आ गई, जब बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत की एक पोस्ट पर दिया गया आलिया भट्ट का जवाब वायरल हो गया।

हाल ही में कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने सीधे आलिया का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका यह निशाना आलिया पर ही था। कंगना रनौत ने पापा की परी लिखते हुए कहा था कि इस शुक्रवार को बॉक्स आफिस पर 200 करोड़ रुपये जलकर खाक हो जाएंगे। एक पापा ( मूवी माफिया डैडी) की परी अपने पास एक ब्रिटिश पासपोर्ट रखती है। क्योंकि पापा को यह साबित करना है कि यह रॉम कॉम बिंबोएक्टिंग भी कर सकती हैं।

आलिया भट्ट ने कंगना रनौत की इस पोस्ट पर अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। कोलकाता में गंगूबाई काठियावाड़ी के गीत जान की लॉन्चिंग के दौरान आलिया भट्ट से कंगना रनौत की उन पर की गई टिप्पणी पर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कंगना को भगवत गीता का ज्ञान दे डाला। आलिया भट्ट ने कहा कि भगवान कृष्ण ने गीता में कहा था कि कुछ न करना भी बहुत कुछ करने के बराबर है। बस मैं यही कहना चाहती हूं।

उल्लेखनीय है कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट माफिया क्वीन बनी हैं।आलिया के अलावा फिल्म में अजय देवगन और विजय राज भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब के एक चैप्टर माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गोयल द्वारा निर्मित यह फिल्म इसी साल 25 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button