बिहार

खराब मौसम के चलते पटना से सात उड़ानें रद्द

पटना/दरभंगा, 07 जनवरी। ठंड और कोहरे की वजह से बिहार के दो प्रमुख वाणिज्यिक हवाई अड्डे पटना-दरभंगा से लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को विमान के परिचालन में बाधा उत्पन्न हुई है, जिसके कारण हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की मार से शुक्रवार को सात फ्लाइटें निरस्त हुई हैं।

कोहरे की वजह से दृश्यता कम रहने के कारण विमानों की लैंडिंग में समस्या आ रही है। पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुबह 9 से शाम 5:25 बजे तक का टाइम टेबल जारी किया है, जिसके अनुसार अराइवल और डिपार्चर मिलाकर कुल सात फ्लाइट्स रद्द की गयी हैं। जिस फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया उनमें अराइवल की चार फ्लाइट् हैं। इनमें दिल्ली की तीन और मुंबई की एक फ्लाइट है। पटना से डिपार्चर की कुल तीन फ्लाइट कैंसिल रही। जिनमें दिल्ली की दो और मुंबई की एक फ्लाइट शामिल हैं। अभी रात तक कुछ और फ्लाइट पर मौसम का मार पड़ सकता है।

दरभंगा हवाई अड्डे के डायरेक्टर बीके मंडल ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट पर बुधवार को बिगड़े मौसम के कारण सभी विमानों को रद्द कर दिया गया था। गुरुवार को भी कई विमानें रद्द रही और कई विमानों का रूट चेंज किया गया था। शुक्रवार को आगमन और प्रस्थान मिलाकर एयरपोर्ट पर कुल 750 यात्री रहे। आगमन और प्रस्थान मिलाकर कुल छह उड़ानें शाम चार बजे तक रहीं। इस वजह से कई विमानों को रद्द कर दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button