ताज़ा ख़बरें

क्रिसमस से पहले शिमला में लगा पर्यटकों का तांता, 3700 वाहनों ने किया प्रवेश

शिमला- 19 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पर्यटन स्थल शिमला में क्रिसमस से पहले बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से आए सैलानियों का तांता लगा हुआ है। इस वीक एंड पर शिमला के होटलों में आक्यूपैंसी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। क्रिसमस और नव वर्ष के आसपास सैलानियों की आमद में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक इस वीकेंड पर शोघी बाईपास से लगभग 3700 वाहन शिमला में दाखिल हुए हैं।

शिमला के मशहूर माल रोड और रिज मैदान पर रविवार को सैलानियों की भारी भीड़ जुटी। सैलानियों ने गुनगुनी धूप का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि सैलानियों को इस बार शिमला में बर्फबारी के नजारा देखने को नहीं मिल रहा है। दिसंबर महीने में शिमला का मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले एक सप्ताह तक यहां बर्फबारी होने के कोई आसार नहीं हैं। सैलानी यहां सीजन की पहली बर्फबारी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि क्रिसमस से पहले भारी संख्या में पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं। आगामी दिनों में सैलानियों की संख्या में और उछाल आएगा।

इस बीच क्रिसमस और नव वर्ष का जश्न मनाने आने वाले सैलानियों को लुभाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष पैकेज तैयार किए हैं। इन पैकेजों में होटलों में ठहरने के साथ साथ उनके मनोरंजन के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

पर्यटन निगम के होटलों में पर्यटकों के लिए नाच गाने, खाने पीने और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। होटल में डाइन एंड डांस के साथ न्यू ईयर केक काटने की इंतजाम होगा, वहीं बेबी डांस, मनोरंजक प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें न्यू ईयर प्रिंसेस प्रतियोगिता होगी, बेस्ट बेस्ट कपल प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा शहर के कई निजी बड़े होटलों में भी सैलानियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button