स्पोर्ट्स

कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक होने पर सामने आया अनुष्का का रिएक्शन

हाल ही में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी फैन ने क्रिकेटर के रूम में घुसकर यह हरकत की है। वीडियो के सामने आने के बाद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस से ऐसा न करने की प्रार्थना की है। वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद विराट कोहली की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी नाराजगी जाहिर की है।

अनुष्का ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा-‘मैंने पहले भी ऐसी घटना देखी है, जब फैन बिना कुछ सोचे ऐसी हरकत कर देते हैं। लेकिन यकीन मानिए यह बहुत बुरा है। कुछ लोग, सेलिब्रिटीज़ को देखते हैं और सोचते हैं कि यह तो सेलिब्रिटी हैं, इनको तो ऐसी चीजों से डील करना पड़ेगा। लेकिन, आपको यह बात समझनी होगी कि आप इस गलती का हिस्सा हैं। अगर कोई आपके बेडरूम में घुसकर ऐसा करे तब आपको कैसा लगेगा? बताइए’।

अनुष्का का यह पोस्ट वायरल है। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली इस समयभारतीय क्रिकेट टीम के साथ टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहां जिस होटल में भारतीय क्रिकेट टीम रुकी है, उसी होटल में जाकर एक फैन ने अपने फोन से विराट कोहली के कमरे का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिस पर विराट और अनुष्का ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button