भारत

कोहरे के सीजन में तीन महीने तक रद्द रहेंगी 39 ट्रेनें

नई दिल्ली- 02 दिसंबर। सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण उत्तर रेलवे ने 39 ट्रेनों को अगले तीन महीनों के लिए रद्द कर दिया है। उत्तर रेलवे ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रेलगाड़ी संख्या 14617/18 बनमनखी-अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 2 मार्च तक, रेलगाड़ी संख्या 14505/06 अमृतसर-नंगल बांध-अमृतसर एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक, रेलगाड़ी संख्या 12241/42 चंडीगढ़-अमृतसर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी, रेलगाड़ी संख्या 14213/14 वाराणसी-बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी, रेलगाड़ी संख्या 14524/23 अंबाला-बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 28 फरवरी, 14218/17 चंड़ीगढ़-प्रयागराज-चंड़ीगढ़ उंचाहार एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14006/05 आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14308/07 बरेली-प्रयागराज-प्रयागराज एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14674/73 अमृतसर-जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14004/03 नई दिल्ली-मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14265/66 वाराणसी-देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14235/36 वाराणसी-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14229/30 प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी,

रेलगाड़ी संख्या 19611/14 अजमेर-अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 25 फरवरी तक, 12583/84 लखनऊ-आनंद विहार-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक, 15903/04 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 1 मार्च तक, 15279/80 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक, 18103/04 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला-टाटानगर एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक, 22453/54 लखनऊ-मेरठ सिटी-लखनऊ राज्य रानी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक और रेलगाड़ी संख्या 12171 लोकमान्य तिलक हरिद्वार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेंगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button