ताज़ा ख़बरें

कोविड रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, निगेटिव को बता दिया पॉजिटिव

रांची- 07 जनवरी। राजधानी में कोरोना संक्रमण के बीच एक लैब की रिपोर्ट पर आरोप लगा है। लैब की रिपोर्ट में एक व्यक्ति को कोविड पॉजिटिव बताया गया। इसके बाद उसने रांची में ही एक दूसरी लैब और आइजीआइ एयरपोर्ट पर भी टेस्ट कराया, जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इसके बाद संबंधित व्यक्ति के भाई ने लैब पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

रांची के रहने वाले मो आफताब आलम ने पांच जनवरी को एस शरण पैथोलैब ने अपना सैंपल कोविड-19 आरटीपीसीआर जांच के लिए दिया। उसे जो रिपोर्ट मिली उसमें वह पॉजिटिव था और पुरुष की जगह उसमें सेक्स फीमेल लिखा था। उसे फ्लाइट में सफर करना था।

इस दौरान जब लैब में उसने पूछताछ की तो उन्होंने कुछ भी ढंग से नहीं बताया। इसके बाद उस युवक ने अपना टेस्ट दूसरे लैब में कराया, जहां पर उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी। तब वह फ्लाइट से दिल्ली गया। दिल्ली में जाकर उसने एयरपोर्ट पर आरटी पीसीआर कोविड-19 का टेस्ट किया गया। उसमें भी युवक की रिपोर्ट निगेटिव आयी। अब वह युवक दुबई पहुंच चुका है।

इस मामले में एस शरण लैब के संचालक एन शरण का कहना है कि वह युवक दो बार सैंपल देने आया था। उसकी दोनों ही रिपोर्ट पॉजिटिव थी। सैंपल की पूरी डिटेल हमारे पास है। उसे बाहर जाना था और निगेटिव रिपोर्ट चाहिए थी। इसलिए वह हमारे लैब पर गलत आरोप लगा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button