
कोलकाता के व्यापारी द्वारा बकाया रुपये मांगने पर मारपीट कर किया जख्मी
सहरसा- 11 फरवरी। व्यापार के दौरान किये गए लेन देन बकाया रुपए मांगना कोलकाता के एक व्यापारी को बहुत महंगा पड़ गया।बकाया मांगने के बाद उन्हे मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित कोलकाता के हावड़ा स्थित सलकिया बाजार निवासी एवं शैली गंजी के कारखाना मालिक दिनेश कुमार गोस्वामी अपना बकाया रुपया वसूलने शुक्रवार को सहरसा पहुंचे।उनका सदर थाना क्षेत्र के गंगजला स्थित मानसी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक मिंटू कुमार के पास पिछला बकाया ढाई लाख रुपए था। जिसकी वसूली के दौरान उनके साथ मिंटू ने मारपीट किया ।जिसके बाद वे सदर थाना पहुंचे। जहां से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वे अभी इलाजरत है।उन्होंने बताया कि बीते 7-8 सालों से उनका शैली गंजी मानसी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक पिंटू कुमार मंगवाते थे।
इस दौरान 7-8 लाख रुपए के कपड़े उनसे उधार ले लिए गए थे। जिसके एवज में वे 10-20 हजार भेजा करते थे। ऐसे में लगभग ढाई लाख रुपए अभी भी बकाया है। बीते 2 सालों से कोरोना का बहाना बना कर रुपए नहीं भेजा जा रहा था। साथ ही मोबाइल फोन भी रिसीव नहीं किया जा रहा था। ऐसे में वे स्वयं पहुंचे। रुपए मांगा तो मारपीट की गई। जान से मार देने की धमकी दी गई है।मामले की जानकारी पर सदर थाना द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वही जांच कर कार्रवाई का आश्वासन भी मिला है।



