ताज़ा ख़बरें

कोलंबिया में बारिश का कहर, 270 लोगों की मौत

बोगोटा- 05 दिसंबर। दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर पश्चिम में स्थित देश कोलंबिया में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। बारिश के कारण अत्यधिक भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। इस कारण अब तक 270 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

कोलंबिया पिछले चालीस वर्षों में सबसे खराब मौसम के दौर से गुजर रहा है। लगातार बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। हजारों की संख्या में लोग बेघर हो चुके हैं। सड़कें उखड़ जाने के कारण आवाजाही बाधित है। स्कूल, अस्पताल आदि के संचालन में भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अलग-अलग घटनाओं में 270 लोगों की मौत हो गयी है। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने व्यापक सहायता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

बचाव व राहत कार्यों के बीच कोलंबिया की एक सड़क भूस्खलन की चपेट में आकर लगभग गुम हो गयी। घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और बीस लोग अभी भी फंसे हैं। भूस्खलन के कारण एक बस और मोटरसाइकिल सवार फंस गए। बस में दो दर्जन यात्री सवार थे। इसके अलावा मोटरसाइकिल सवारों का भी पता नहीं चल रहा है। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने जानकारी दी कि अभी तक नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिसमें तीन की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बीस लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button