भारत

कोरोना संक्रमित हुईं प्रियंका गांधी

नई दिल्ली- 10 अगस्त। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इसकी सूचना उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर दी। प्रियंका ने कहा कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर पर ही आइसोलेशन में हैं।

प्रियंका गांधी इससे पहले तीन जून को भी कोरोना की चपेट में आ गई थी। उस समय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कोरोना संक्रमित थीं। बताया जा रहा है कि खराब स्वास्थ्य के चलते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी राजस्थान यात्रा को रद्द कर दी है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 2,495 नये मामले सामने आए थे। जिसमें 1,466 मरीज ठीक भी हुए थे। इस दौरान 07 लोगों के मौत का मामला भी सामने आया था। वहीं कोरोना संक्रमण दर 15.41 फीसदी पर थी। दिल्ली के अस्पतालों में कल तक 507 मरीज भर्ती थे। कोरोना के बढ़ते मामलों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी सरकार मामले पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकतर मरीज घर पर ही ठीक हो जा रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button