
ताज़ा ख़बरें
कोरोना जांच के ड्यूटी पर तैनात पांच जीआरपी हुए संक्रमित
सहरसा-07 जनवरी। राजकीय रेल थाना के सुरक्षाबलों के बीच भी कोरोना ने पांव पसार दिया है।रेलयात्रियों के कोरोना जांच सुरक्षा में सहरसा जंक्शन पर तैनात पांच जीआरपी जवान कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसकी पुष्टि कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि संक्रमित यात्रियों की जांच के लिए सहरसा जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ को तैनात किया गया है। गुरुवार को जीआरपी के जवानों ने जब संक्रमित महसूस होने पर जांच कराई तो शुक्रवार को पांच जीआरपी संक्रमित पाए गए।ज्ञात हो कि रेल सफर के दौरान मास्क पहनकर यात्रा करने की अपील की है ताकि लोगों के जानमाल की रक्षा हो सके।



