क्राइम

कोयला तस्करी: CBI को ममता की बहू के विदेशी बैंक खाते की लगी भनक, खोजबीन में लगी एजेंसी

कोलकाता- 2 दिसंबर। कोयलांचल क्षेत्र से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी और तस्करी के संबंध में जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को अभिषेक बनर्जी की पत्नी का विदेश में खाता होने की भनक लगी है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि सीबीआई इसकी खोजबीन में लग गई है।

सीबीआई ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुचिरा बनर्जी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। जानकारी मिली है कि जांच एजेंसी को थाईलैंड में रूजीरा के बैंक खाता होने की जानकारी मिली है। इस सीबीआई ने वहां के प्रशासन से जानकारी मांगी गई हैं।

कोयला तस्करी मामले की सीबीआइ के साथ-साथ ईडी भी जांच कर रही है। इस मामले में अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए तलब करने से पहले सीबीआइ अपना सारा होमवर्क पूरा करना चाहती है। अपनी इसी कवायद के तहत सीबीआइ ने मामले के मास्टरमांइड और कोयला तस्करी का सरगना अनूप मांजी उर्फ लाला के खासमखास सहयोगी नीरज और अमित पर अपना शिकंजा कसा था। नीरज सिंह पर लाला के कहने पर कोलकाता में नेताओं को दी जाने वाली रकम का हिसाब किताब रखने का आरोप है। जबकि अमित पर पूरूलिया और बांकुड़ा में नेताओं को दी जाने वाली रकम का हिसाब रखने का आरोप है। सीबीआइ से पूछताछ के बाद अब यह दोनों फरार हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस मामले मे मारे गए छापों के दौरान सीबीआई को कुछ वाट्सएप मैसेज और दस्तावेज मिले थे, जिनसे पता चलता था कि तस्करी से संबंधित रकम नेताओं और नौकरशाहों को दी जा रही थी। इसी आधार पर सीबीआई ने अभिषेक की पत्नी रूजिरा और उनकी साली मेनका समेत कई लोगों से पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने इस मामले में किसी भी तरह का कोई संबंध होने से साफ इन्कार कर दिया था। सीबीआई इस मामले में अभिषेक से भी पूछताछ कर सकती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button