
कोबिड-19 में बेहतर कार्य करने वाले समाजसेवी,बुद्धिजीवियों व डाक्टर्स कोरोना वारियर्स आवार्ड से सम्मानित, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.शकील ने किया सम्मानित
मधुबनी- 23 फरवरी। अंजुमन इत्तेहाद-ए-मिल्लत बड़ा बाजार मधुबनी द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कोबिड-19 की महामारी पूरी दुनिया में छाई हुई थी,ऐसी विपरीत परिस्थिति में अपने जान की परवाह किए बिना आमजनों की सेवा में मधुबनी के कई सामाजिक संगठन समाजसेवी,बुद्धिजीवी,पुलिसकर्मी एवं डॉक्टर्स ने कोरोना योद्धा के रूप में बड़ी संख्या में बढ़ चढ़ कर कोरोना काल के समय सेवा देने में आगे रहे। तथा जरुरतमंद की मदद की थी,वैसे बड़ी संख्या में लोगों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन उस वक्त किया।
कोरोना योद्धा का चैन अंजुमन इत्तेहाद-ए-मिल्लत मधुबनी ने अपनी सूझ बूझ से आप को कोरोना वॉरियर्स ऐवार्ड से सम्मानित करने का फैसला किया था। जिन्हें पूर्व गृह राज्य मंत्री डॉक्टर शकील अहमद एवं पूर्व विधायक श्रीमती भावना झा के द्वारा उन सभी कोरोना योद्धा को सम्मानित किया। अंजुमन के संयोजक अमानुल्लाह खान उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया,जो अपनी जान पर खेल कर औरों को सेवा दिया। तथा लोगों की जान बचाई इस तरह की महामारी में हमेशा लोगों की सेवा देनी चाहिए।
चयनित कोरोनायोद्धा के नाम इस प्रकार है डॉ प्रकाश नायक, मोहम्मद इंतियाज नूरानी,डॉ वसीम अंजुम,बिमल किशोर जयसवाल,डॉ नीरज कुमार झा,पूर्व चेयरमैन सुनैना देवी,डॉ सरफराज आलम,निर्मल राय,वार्ड पार्षद रेहाना खातून,राम भरोस चौधरी,राहुल जयसवाल,साहेब सिकंदर,पंकज कारक,कैलाश भरद्वाज,अमित महासेठ,रवि कुमार राउत,शाहिद हुसैन,अजय धारी सिंह,नलिनी रंजन झा(रूपन झा) अभिजीत सिंह,जमील अंसारी,महताब आलम,महताब सिद्दीकी,इस्मतुल्लाह उर्फ गुलाब,मोजककीर खान जालवी,रियासत अली के एलावा कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया है।
समारोह में डॉ शकील अहमद सभी सम्मानित लोगों का हौसला अफजाई किया। तथा अंजुमन के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्हें कहा कि समाज के अंदर इस तरह का काम करने वाले को सम्मानित करना चाहिए। मौके पर समीतुल्लाह खान उर्फ झुन्न खान,गुलाम मोहम्मद अंसारी,टेक नाथ पाठक,समीउल्लाह अंसारी,कैसर इकबाल मिंटू,अजय प्रसाद,बैजू यादव,अब्दुल्ला खान,हाजी रेहान आलम,शोहराब आलम,परवेज हसन दानिश, रिजवान हसन रूमी,रौशन कुमार,राजू प्रसाद,उमेश चंद्र दिलराज,चांद बाबू,मोहम्मद हारुन के इलावा बहुत से अंजुमन के साथी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इत्तेहाद-ए- मिल्लत के संयोजक अमानुल्लाह खान ने किया। तथा सम्मान समारोह में आए सभी लोगों को धन्यवाद दिया।



