ताज़ा ख़बरें

केले के बेकार तनों से बना सकते है जैविक खाद,बढेगा मिट्टी की उर्वरा शक्ति

मोतिहारी-19 अप्रैल। रसायनिक उर्वरकों के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि से परेशान किसान भाई को यह जानकर काफी राहत मिल सकता है कि वो जिन चीजों को बेकार समझकर यत्र तत्र फेंक देते है।अब उन चीजों से जैविक खाद बना सकते है।साथ ही उसका प्रयोग कर अपने खेतों से भरपूर पैदावार के साथ जमीन की उर्वरक क्षमता को भी बरकरार रख सकते है।ऐसे भी जैविक खाद रसायनिक खादों की अपेक्षा काफी सस्ती होने के साथ ही पूर्णत: प्रदूषण मुक्त अनाज देता है।जिससे मानव जीवन के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकुल असर नही पडता।

ऐसे में बात करते है जैविक खाद बनाने की एक सरल प्रक्रिया की।आमतौर पर किसान केले के पेड़ से फल काटने के बाद उसके पेड के बाकी अवशेष को बेकार समझ या तो खेत में ही छोड़ देते हैं या उन्हें यत्र तत्र फेंक देते है।जिस कारण कैल्शियम और नाईट्रोजन समेत रसायन की मात्रा समेटे यह अनमोल चीज मिट्टी की उर्वरक क्षमता को बढ़ाने के बजाय नुकसान पहुंचाने लगता है।जबकि किसान बेकार हो चुके केले के इन तनों से जैविक खाद बना सकते है।

किसान ऐसे केले के पेड को एक गड्ढा बना कर उसमें डाल सकते है।फिर उसके ऊपर गोबर और अन्य खरपतवार को डाल कर उसके डी-कंपोजर का छिड़काव कर बहुत कम समय में ही जैविक खाद तैयार कर सकते है।इस विधि की जानकारी देते हुए पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी प्रखंड के सिरसा गांव के किसान सोनू सिंह ने बताया कि इस खाद का उपयोग कर हमने रसायनिक खाद के मुकाबले ज्यादा पैदावार प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया कि केले के बेकार पेड से तैयार जैविक खाद को जिन खेतों में डाला था उस खेत में यूरिया भी डालने की जरूरत नही पडी। ऐसे मे हिन्दुस्थान समाचार किसान भाईयो से अपील करता है कि ऐसे प्रयोग वह भी शुरू कर रसायनिक खादों के दुष्प्रभाव के साथ खेती पर बढ़ रहे लागत को कम कर सकते है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button