भारत

केन्द्र सरकार ने त्रिपुरा के NLFT व ATTF को किया प्रतिबंधित

नई दिल्ली- 03 अक्टूबर। केन्द्र सरकार ने त्रिपुरा के दो विद्रोही समूहों नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) पर नये सिरे से प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंध कल से अगले 5 सालों के लिए होगा।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा कि ये दोनों संगठन देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं। इनकी गतिविधियां देश विरोधी हैं। जिसके कारण इनको प्रतिबंधित संगठन घोषित किया जाता है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि इनकी हिंसक और विध्वंसक गतिविधियों के लिए नए सिरे से प्रतिबंध लगाया है, जिनका उद्देश्य एक स्वतंत्र राष्ट्र की स्थापना करना है। इनके कार्यों से सरकार के अधिकार कमजोर हो रहे हैं। ये संगठन अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए लोगों के बीच आतंक और हिंसा फैला रहे हैं।

गृह मंत्रालय ने कहा कि ऐसा पाया गया कि ये संगठन त्रिपुरा के अन्य सशस्त्र अलगाववादी संगठनों के सहयोग से और सशस्त्र संघर्ष के माध्यम से त्रिपुरा को भारत से अलग करके एक अलग राष्ट्र की स्थापना करना व ऐसे अलगाव के लिए त्रिपुरा के स्थानीय लोगों को भड़काने का काम रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार का मत है कि एनएलएफटी और एटीटीएफ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विद्रोही व हिंसक गतिविधियों में लिप्त रहे है और इस प्रकार ये सरकार के प्राधिकार को क्षति पहुंचाते रहे हैं और लोगों में डर एवं आतंक फैलाते रहे हैं।

उनके कार्य भारत की सम्प्रभुता व अखंडता के लिए हानिकर हैं। ये संगठन नागरिकों व पुलिस एवं सुरक्षा बलों के कार्मिकों की हत्या करते आए हैं। त्रिपुरा में व्यवसायियों एवं व्यापारियों सहित जनता से जबरन धन ऐंठने में संलग्न रहे हैं।

गृह मंत्रालय ने कहा कि केन्द्र सरकार का यह भी मत है कि एनएलएफटी और एटीटीएफ की उपर्युक्त गतिविधियां भारत की संप्रभुता एवं अखंडता के प्रतिकूल हैं। ये विधिविरुद्ध संगम हैं। ये संगठन पड़ोसी देशों में शिविर स्थापित करना व उन्हें रखने में संलग्न हैं। केन्द्र सरकार का यह भी मत है कि यदि एनएलएफटी और एटीटीएफ की विधिविरुद्ध गतिविधियों पर तत्काल प्रतिबंध एवं नियंत्रण न लगाया गया तो ये संगठन देश को हानि पहुंचाते रहेंगे।

अत: केन्द्र सरकार एतद्वारा नेशनल लिब्रेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) को इसके सभी गुटों, स्कंधों और अग्रणी संगठनों सहित, तथा ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) को, इसके सभी गुटों, स्कंधों और अग्रणी संगठनों सहित विश्विविरुद्ध संगम घोषित करती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button