भारत

केन्द्र में सरकार बनने पर 50 फीसदी रोजगार महिलाओं को मिलेगा: प्रियंका गांधी

कुल्लू- 29 मई। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनने पर हर गरीब परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला के खाते में 8500 रुपये डलवाए जाएंगे। यह राशि हिमाचल सरकार की ओर से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी। इसके अलावा पचास फीसदी रोजगार महिलाओं को दिया जाएगा।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बुधवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। प्रियंका गांधी ने मंच से भाजपा उम्मीदवार विक्रमादित्य के पक्ष में वोट करने की अपील की। गांधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 50 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को दिया जाएगा। इसके अलावा आशा वर्कर, मिडडे मील और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना किया जाएगा, किसानों की खेती में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों से जीएसटी समाप्त किया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की संपति कुछ खरबपतियों की जेब में न जाकर आम जनता की जेब में जाए, इसके लिए कांग्रेस सरकार कार्य करेगी। गांधी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य आपका कानूनी अधिकार है, इस पर कानून बनाया जाएगा। बारिश और ओले पड़ने से फसल का नुकसान होता है। इस पर भी कानून बनाया जाएगा। एक माह के भीतर नुकसान की रकम पीड़ित तक पहुंचेगी, इसके लिए भी कानून बनाया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मजदूरों का बहुत शोषण हो रहा है। इसे रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा, इससे दिहाड़ी मजदूराें को चार सौ से कम मजदूरी नही दी जा सकेगी। मनरेगा कांग्रेस लाई थी ताकि आप मजबूत बनें और गांव में ही मजदूरों को एक सौ दिन का रोजगार मिले। अब शहरों में भी 100 दिन का रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा आई तो मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री आपको राहत जुटाने में जुट गए। केंद्र सरकार से इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए कहा गया लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने इस पर भी राजनीति की। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं की। बुरे समय ही पता चलता है आपके साथ कौन खड़ा है या कौन दूर रहा। कांग्रेस उस घड़ी आपके साथ खड़ी थी। मोदी हिमाचल को अपना घर बताते हैं लेकिन राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया क्योंकि वो इसमें भी राजनीति कर रहे थे।

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर प्रदेश में धनबल के बल पर सरकार को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायकों को खरीद कर, उन्हें डरा धमका कर राज्य की सरकार को गिराने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सभ्य राजनीति है, जहां मुसीबत में आप के साथ खड़े रहते हैं। दूसरी तरफ एक असभ्य राजनीति करने वाले, जो झूठी बातें करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट आपका हथियार है, इसे आपको संविधान ने दिया है। समय आ गया है कि आप खड़े हो जाएं और देश को सही दिशा दिखाएं। आप हिमाचल प्रदेश का भविष्य नहीं, देश का भविष्य तय करेंगे। हमारी नीतियां आपको मजबूत करने वाली नीतियां हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button