बिहार

केन्द्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य: सीएम नीतीश

पटना- 01 फरवरी। सीएम नीतीश कुमार ने केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से देश का विकास कोरोना के कारण प्रभावित रहा है। इन विषम परिस्थितियों से निकलने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा बजट के माध्यम से देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गये हैं, जो सराहनीय हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संतुलित बजट पेश करने के लिए मैं केन्द्र सरकार को बधाई देता हॅू। केन्द्र सरकार के द्वारा देश में बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना के निर्माण का निर्णय भी स्वागत योग्य है। राज्य सरकार के द्वारा अपने संसाधनों से गंगा के दोनों किनारों के 13 जिलों में जैविक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इस वर्ष केन्द्रीय बजट में गंगा के किनारे पांच किलो मीटर के दायरे में प्राकृतिक खेती का कॉरिडोर विकसित करने का निर्णय किया गया है। केन्द्र सरकार का यह कदम सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में धान एवं गेहूं की अधिप्राप्ति को बढ़ाने का निर्णय किया है। इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 80 लाख नये आवास बनाने की घोषणा हुई है। यह स्वागत योग्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकारों को केन्द्रीय करों की हिस्सेदारी के रूप में इस वर्ष एवं अगले वर्ष अधिक राशि प्राप्त होगी। इससे राज्य सरकारों की वित्तीय कठिनाइयां कम होंगी और राज्यों को राहत मिलेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button