
बिहार
केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत
सहरसा-16 फरवरी। केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के सहरसा आगमन पर बुधवार को शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं ने भी हाथों में गुलदस्ता दिए कतार बद्ध होकर जिंदाबाद के नारे से भव्य स्वागत किया।
सिंह ने कहा कि बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समावेशी समाज की स्थापना के साथ, सभी वंचित लोगों को न्याय दिलाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।उनका प्रयास आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। इसके लिए नए-नए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, युवा नेता सोहन झा, अक्षय झा, मोहम्मद मोहिउद्दीन राईन, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



