बिहारभारत

कृषि कानुन वापसी का एलान किसानों के जोरदार संघर्ष का परिणामः डा शकील

कैंडिल मार्च निकालकर शहीद हुए किसानों को कांग्रेस ने याद किया

मधुबनी-20 नवबंर। जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी द्वारा पार्टी कार्यालय से तीनों काला कानून वापसी के मोदी सरकार के एलान पर शहर में किसान विजय दिवस रैली निकालकर जश्न मनाया गया। विजय दिवस रैली शहर के थाना मोड़ होते हुए स्टेशन चैक पर सभा मे तब्दील हो गया। किसान विजय रैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पुर्व केन्द्रीय मंत्री डाक्टर शकील अहमद,पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक,पूर्व विधायक भावना झा एवं जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा नेतृत्व ने संबोधित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद ने कहा आज निश्चित रूप से देश के किसानों को लम्बी लड़ाई के उपरांत जीत मिली है। इसके लिए उन्हें अपने सात सौ से अधिक किसानों की शहादत देकर मिला है। आजाद भारत के इतिहास में आजतक किसानों की अनदेखी किसी सरकार ने नही की थी। परंतू मोदी सरकार ने किसानों को लगभग एक वर्षों तक सड़क पर संघर्ष करने पर मजबुर किया। परंतू देश के किसान संगठनों ने हार नही मानी। तथा किसान जोरदार संघर्ष करते रहे। आज उसी का परिणाम है कि अहंकारी मोदी सरकार को काला कानून वापस लेने का एलान करना पड़ा। इस जीत में देश के सभी विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सदन के अंदर एवं सदन के बाहर तीनों  कृषि विरोधी काला कानून के खिलाफ संघर्षों करते रहे। तथा किसान संगठनों के हौसला अफजाई भी किया। उन्होने कहा कि मैं आज देश के किसानों को एवं अपने नेता राहुल गांधी को साधुबाद देता हूँ। कार्यक्रम में अमानुल्लाह खान,मनोज कुमार मिश्रा,मीणा देवी कुशवाहा,नबेन्द्र झा,चन्द्र कांत झा,मो शब्बीर,ज्योति झा,मो आकिल अंजुम,राम एकबाल पासवान,रूपन झा,आभा पांडेय,अनुरंजन सिंह,फैजी आर्यन,मो साबिर,गणेश झा,सुरेश चंद्र झा रमन,मिथिलेश कुमार झा,संजय कुमार मिश्रा,मीनू पाठक,मो शमशुल हक, इंतजार अहमद,लालू यादव सहित भारी संख्याओं में लोगों ने भाग लिया। तथा शहीद हुए किसानों को याद में कैंडिल मार्च भी निकाला।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button