
कुत्ते को ईंट मारने को लेकर हुई परिवारिक विवाद में युवक की मौत
मुर्शिदाबाद- 18 मई। कुत्ते को ईंट मारने को लेकर पारिवारिक कलह में युवक की बुधवार को मौत हो गई। घटना मुर्शिदाबाद के बड़ज्ञा थाना क्षेत्र के कंटूर गांव की है। मृतक की पहचान राजीव पटुआ (30) के रूप में हुई है। बड़ज्ञा थाने की पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपित बिपद पटुआ समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात राजीव के घर का एक कुत्ता उसके भतीजे पर भौंकते हुए आगे आ रहा था। कुत्ते को भगाने के लिए उसने ईंट से मारा। इसके बाद कुत्ते को मारने को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। तभी परिवार के एक सदस्य ने ईंट फेंकना शुरू कर दिया। एक ईंट राजीव के सिर पर लग गई। परिजन रक्तरंजित हालत में राजीव को बड़ज्ञा ग्रामीण अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कांदी महकमा अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत बिगड़ने पर राजीव को बुधवार तड़के इलाज के लिए कोलकाता जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मुख्य आरोपी बिपद पटुआ और उसके परिवार की एक महिला समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



