
ताज़ा ख़बरें
किसान नेताओं ने ज्ञापन देकर की अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग
फिरोजाबाद- 24 जून। भारतीय किसान यूनियन टिकैत यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अग्नीपथ योजना को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल के नेतृत्व में किसान यूनियन के पदाधिकारी शुक्रवार को अग्नीपथ योजना को वापस लेने के लिए जिलाधिकारी रवि रंजन से मिले। उन्होंने जिलाधिकारी को अग्निपथ योजना को वापस लेने को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा है। जिमसें उन्होंने अग्नीपथ योजना को भारत सरकार से वापस लेने की मांग की है। यूनियन के पदाधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वह उग्र न हो शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रखें। ज्ञापन देने वालों में अनिकेत यादव, यश प्रताप सिंह, छोटे सिंह, कान्हा यादव, सचिन राठौर, दिनेश सिंह आदि है।



