
कार और बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत
जयपुर, 26 नवंबर। झुंझुनूं जिले के सदर थाना इलाके में स्थित मंड्रेला रोड के पास शुक्रवार सुबह कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक गंभीर घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार दोनों युवकों को स्थानीय निवासियों की मदद से झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
थानाधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बगड के वार्ड नंबर 14 निवासी राकेश कुमावत और मनोज स्वामी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान मंड्रेला रोड इसरपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान राकेश कुमावत कुमावत (30) और मनोज स्वामी (29)की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।



