
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को अमानुल्लाह खान ने दी बधाई
मधुबनी- 26 अक्टूबर। बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के कार्यभार संभालने पर बिहार कॉंग्रेस के डिलिगेट सदस्य सह वरिष्ठ नेता मो. अमानुल्लाह खान ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पदभार ग्रहण करने पर कांग्रेस पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा और इसके बेहद अच्छे परिणाम सामने आयेंगे।
उन्होंने कहा कि आज एआईसीसी दफ्तर में खचाखच भरा मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए श्री खड़गे ने कहा है कि नए लोगों को जगह दी जाएगी खासकर के नौजवान इस में सहभागी रहेंगे। उन्होंने कहा कि बुधवार को सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी निर्वाचित अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के शीर्ष नेताओं सहित अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस जैसी पार्टी का होना बहुत ज़रूरी है। तथा कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिससे देश और देश वासी मजबूत होंगे।



