भारत

कांग्रेस और देश के लिए जरूरी परिवर्तन खड़गे नहीं ला सकते: शशि थरूर

भोपाल- 14 अक्टूबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि वे परिवर्तन के उम्मीदवार हैं और मल्लिकार्जुन खड़गे नेतृत्व के नेता हैं। वे वैसा परिवर्तन नहीं ला सकते, जैसा कांग्रेस और देश दोनों के लिए जरूरी है।

शशि थरूर शुक्रवार को भोपाल प्रवास के दौरान यहां कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 और इसके बाद हुए वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 19 फीसदी वोट मिले थे। इस हालत में हम कब तक रहेंगे। इसका एक ही इलाज है कि हमें जनता को दिखाना होगा कि कांग्रेस पार्टी दोबारा आकर्षित पार्टी बन रही है। उन्होंने कहा कि आज हम कार्यकर्ताओं से पूछ रहे हैं कि आप क्या चाहते हो? हमें जवाब देने का मौका भी मिल रहा है।

दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर मतदान 17 अक्टूबर को होना है। इसके लिए अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में वह शुक्रवार को शशि थरूर भोपाल पहुंचे। विमानतल से वह सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां वह प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सहित वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा की।

उन्होंने कांग्रेस प्रतिनिधियों से कहा कि पार्टी को मजबूत बनाया हमारा मकसद है। पार्टी में बदलाव के लिए प्रयास हो रहे हैं। कार्यकर्ता की भागीदारी हर चीज में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने काफी काम किया। वरिष्ठ नेताओं से कार्यकर्ताओं का सीधा संपर्क होना चाहिए। पीसीसी डेलिगेट होने के नाते आपको अध्यक्ष चुनने का मौका मिला है। यह बड़ी जिम्मेदारी है। हमारे यहां चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष चुना जा रहा है। यह बड़ा बदलाव है। पार्टी के अंदर ऊर्जा लाने के लिए यह कवायद हो रही है। हमारे सामने कई चुनौतियां हैं और हम उससे निपटने के लिए तैयार हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तीनों से बात हुई। उन्होंने कहा कि हम चुनाव की प्रक्रिया से खुश हैं और हम चाहते हैं कि चुनाव हों और कार्यकर्ता अध्यक्ष चुनें।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले यानी बीते बुधवार को अध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में प्रदेश के 504 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button