भारत

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने नेताओं के साथ बैठक कर कहा- जनता के बीच रहें कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता

नई दिल्ली- 11 जनवरी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे सभी लोग अधिक से अधिक जनता के बीच रहें, उनकी आवाज उठाएं।

खड़गे ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में लोकसभा के आगामी चुनाव को लेकर कर्नाटक,तमिलनाडु,तेलंगाना,केरल, लक्षद्वीप,पुडुचेरी,ओडिशा,आंध्र प्रदेश,गोवा,अंडमान एवं निकोबार के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी नेताओं से अधिक से अधिक जनता के बीच में रहने का अनुरोध किया।

खड़गे ने बैठक के बाद एक्स पर लिखा कि आज उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी मुख्यालय में राज्य के पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया। खड़गे ने लिखा कि हमने दो अलग-अलग बैठकों में एआईसीसी द्वारा नियुक्त लोकसभा समन्वयकों के साथ आगामी आम चुनावों के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button