बिहार

कर्पूरी जयंती शताब्दी को लेकर बिस्फी में जदयू की बैठक, मौके पर बोले जिला उपाध्यक्ष अहमद हुसैन, कहा- जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे


मधुबनी 20 जनवरी। बिस्फी प्रमुख जदयू कार्यालय नूरचक में प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत यादव के अध्यक्षता में विषेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 24 जनवरी को पटना में जदयू के तत्वधान में आहूत जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शताब्दी समारोह की सफलता को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अहमद हुसैन ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। उनके पद चिन्ह पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चल रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर ने हर जाति व धर्म के गरीब एवं वंचितों की आवाज अंतिम सांस तक बुलंद करते रहे। तथा उन्हें सम्मान अधिकार देने का काम किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका अनुसरण कर रहे हैं। प्रदेश सलाहकार समिती सदस्य सीमा मंडल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का कृतित्व व व्यक्तित्व जन-जन तक पहुंच कर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए सीएम नीतीश कुमार प्रयासरते हैं। सीमा मंडल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के समकालीन बिहार के मुखिया नीतीश कुमार को बताया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 24 जनवरी को पटना में आयोजित होने वाले समारोह की सफलता के लिए बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को चलने की अपील की। बैठक में प्रदेश महासचिव राजेंद्र कुशवाहा,जिला प्रभारी मो. जमाल, जिला महासचिव इफ्तेखार जिलानी,अरूण कुमार गिरी,मोहम्मद मिंटू,मो.अशफाक,आनंद कुमार झा,कौशल मिश्रा,सोना देवी,कृष्ण कुमार शर्मा,प्रमोद गुप्ता,जयप्रकाश गुप्ता, संतोष कुशवाहा,रामचंद्र यादव,शिवेशवर महतो,सतीश मंडल,लाल मंडल, जांगी लाल मंडल,फूलपरी देवी,राकेश ठाकुर,मेहराज उल हक,सुरेश यादव, प्रमोद गुप्ता,सतीश मंडल,रूना देवी,कालीकांत यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button