भारत

कर्नाटक चुनाव 2023: जिम्मेदार विपक्ष के रूप में काम करेंगे : बसवराज बोम्मई

नई दिल्ली- 13 मई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विधानसभा चुनाव के आ रहे परिणाम को देखते हुए हार स्वीकार कर ली। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अब भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार विपक्ष के रूप में काम करेगी।

बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि विधानसभा में अब भाजपा जिम्मेदार विपक्ष के रूप में काम करेगी। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वापसी की बात कही है।

चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में भाजपा असर नहीं छोड़ पाई। हम पार्टी को दोबारा संगठित करेंगे और लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ वापसी करेंगे।

फिलहाल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस 138 और भाजपा 62 सीटों को अपने-अपने पाले में करती दिखाई दे रही है। देर शाम तक पूरे परिणाम के आने की संभावना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button