ताज़ा ख़बरें

कमला हैरिस का चुनावी वादा-रेस्तरां कर्मचारियों को मिलने वाली टिप पर टैक्स होगा खत्म

वाशिंगटन- 11 अगस्त। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भारतीय मूल की कमला हैरिस ने वादा किया कि वह रेस्तरां कर्मचारियों एवं अन्य सेवा कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर लागू करों को खत्म करेंगी।

हैरिस ने नेवादा राज्य के लास वेगास में शनिवार को आयोजित जनसभा में यह घोषणा की। हैरिस ने वादा किया कि वे राष्ट्रपति बनने के बाद भी अमेरिका के कामकाजी परिवारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। इसमें न्यूनतम वेतन बढ़ाना, सेवा और आतिथ्य कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर करों को खत्म करना शामिल है।

हैरिस के इस भाषण के कुछ देर बाद रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए इस पर प्रतिक्रिया दी। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि हैरिस ने उनकी नो टैक्स ऑन टिप पॉलिसी की नकल की है। ट्रम्प ने लिखा,वह ऐसा कुछ नहीं करेंगी, वह सिर्फ राजनीतिक उद्देश्यों के लिए ऐसा कह रही हैं। उन्होंने दावा किया कि हैरिस के पास कोई विचार नहीं है, वह सिर्फ उनके विचारों की नकल कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि लास वेगास की अर्थव्यवस्था काफी हद तक होटल,रेस्तरां एवं मनोरंजन उद्योगों पर निर्भर है। हैरिस से पहले उनके प्रतिद्वंद्वी ट्रंप भी ऐसा ही वादा कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार अपने-अपने चुनाव प्रचार में करीब एक जैसी ही बातें बोल रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button