
बिहार
कड़ाके की ठंड में डा. कुणाल ने गरीब व बेसहारों के बीच कम्बल किया वितरण, कहा- गरीब-बेसहारों की मदद सबसे बड़ा पूण्य
मधुबनी- 15 जनवरी। सदर अस्पताल मधुबनी के कोविड-के जिला नोडल सह सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सक डा. कुणाल कौशल ने 50 से अधिक गरीब व बेसहारा लोगों के बीच मधुबनी स्टेशन पर कंबल वितरण किया। कंबल मिलते हर गरीब व बेसहारों के चेहरे खिल उठे। मौके पर डा. कुणाल ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों के बीच गर्म पकड़े वितण करने सबसे बड़ा पूण्य का कार्य है। उन्होने खुषहाल लोगों के साथ-साथ चिकित्सकों से भी अपील करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में हर तरह से गरीबों की मदद करें, धरती पर इससे बड़ा पूण्य कुछ नही है। इस लिए गरीबों की हर मुमकीन मदद करें। डा. कुणाल ने कहा कि गरीब एवं असहाय लोगों की सुविधा का खयाल रखना चाहिए। उन्होने ठंड को देखते हुए आम लोगों से भी अपील किया है कि इन दिनों ठंड का कहर जारी है, इस लिए ठंड के मौसम में खुद का ख्याल रखें।



