ताज़ा ख़बरें

कंगना ने बॉलीवुड कपल को दी चेतावनी, कहा- ”सुधार जाओ नहीं तो घर में घुस कर मारूंगी”

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेबाक और विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। इसी बीच अभिनेत्री एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल, कंगना को लगता है कि उनकी जासूसी की जा रही है और उनका व्हाट्सएप डेटा लीक किया जा रहा है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन Reddit यूजर्स को यकीन हो गया कि कंगना रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बारे में बोल रही हैं।

सोमवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना रनौत ने लिखा, “जो भी लोग मेरे लिए परेशान थे उन्हें बता दूं कि बीती रात से मेरे आसपास ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं हुई है, कोई मुझे फॉलो नहीं कर रहा न तो कैमरे के साथ और न ही बिना कैमरे के। देखो, जो भूत लातों से मानते हैं वो तो सिर्फ लातों से ही मानते हैं।

अभिनेत्री ने आगे लिखा, “ये संदेश चंगू मंगू गैंग के लिए है- बच्चो, तुम्हारा किसी देहाती से पाला नहीं पड़ा है, सुधर जाओ नहीं तो घर में घुसकर मारूंगी और जिनको लगता है कि मैं पागल हूं, तुमको ये तो पता है कि मैं पागल हूं लेकिन ये नहीं पता कि कितनी बड़ी वाली हूं।  अपनी अगली स्टोरी में कंगना ने कहा, “उसने अपनी शादी में वही साड़ी पहनी थी, जो मैंने पहले अपने भाई की शादी के रिसेप्शन में पहनी थी। यह बातें काफी अजीब है, लेकिन मेरे एक बहुत अच्छे फिल्म कॉस्ट्यूम डिजाइनर फ्रेंड, जिन्हें मैं काफी साल से जानती हूं, वह उस कपल के साथ काम कर रहा है। मेरे अपने फाइनेंसर्स और बिजनेस पार्टनर्स लास्ट मोमेंट पर बिना किसी कारण के डील करने से मना कर देते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि वह लोग मुझे मानसिक तनाव देना चाहते हैं। वह दोनों एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग रहते हैं। मेरा सुझाव है कि उसे इस अरेंजमेंट के लिए मना कर देना चाहिए और उस पर नजर रखनी चाहिए। अगर वह खुद परेशानी में पड़ते हैं तो अपने साथ बच्चे को भी परेशानी में डालेंगे। मेरा सुझाव है कि उन्हें अपने जीवन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और यह कंफर्म करना चाहिए कि वह कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। आपको बहुत प्यार डियर गर्ल और आपकी न्यूबॉर्न बेबी को भी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button