
औरंगाबाद: मनिका पंचायत में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा का उद्घाटन
औरंगाबाद- 25 मार्च। औरंगाबाद के मनिका पंचायत में बैंक ऑफ इंडिया शाखा का उद्घाटन शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया,पटना अंचल ने मदनपुर ब्लॉक,जिला औरंगाबाद के अंतर्गत मनिका पंचायत में अपनी 57 वीं ग्रामीण शाखा खोली है। शाखा का उद्घाटन गिरीश कुमार सिंह,महाप्रबंधक,बैंक ऑफ इंडिया,एनबीजी-बिहार द्वारा किया गया। मौके पर जिला-वन अधिकारी,औरंगाबाद तेजस जायसवाल (आईएफएस),बीडीओ मदनपुर कुमुद रंजन,पुलिस निरीक्षक,मदनपुर विजय कुमार सिंह एवं मुकेश शर्मा, आंचलिक प्रबंधक,बैंक ऑफ इंडिया,पटना अंचल सहित कई सम्मानित ग्राहक व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
मनिका पंचायत औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड में स्थित है। यह क्षेत्र अभी तक बैंक रहित रहा है। मनिका में बैंक ऑफ इंडिया अपने आस-पास के 16 गांवों के लगभग 50000 से अधिक आबादी वाले क्षेत्र को अपनी सेवाएँ प्रदान करेगा। यह केंद्र जिला मुख्यालय औरंगाबाद से 25 किमी की दूरी पर है।
उद्घाटन भाषण में महाप्रबंधक गिरीश कुमार सिंह ने बैंक रहित इस क्षेत्र में शाखा खोलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को हर प्रकार की बैंकिंग सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस गांव में शाखा खोलने से क्षेत्र का समावेशी विकास के साथ ही वित्तीय समावेशन के उद्देश्यों को प्राप्ति होगी।



