भारत

ओडिशा से रायगढ़ पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- अन्याय और नफरत व हिंसा फैलाना भाजपा के दो सूत्रीय कार्यक्रम

रायगढ़/रायपुर- 08 फरवरी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को ओडिशा होकर से रायगढ़ पहुंची। इस मौके पर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को फ्लैग हैंड ओवर किया। इसके बाद राहुल गांधी ने रेंगालपाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि अन्याय को बढ़ावा देना और नफरत एवं हिंसा फैलाना भाजपा के ये दो सूत्रीय कार्यक्रम हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि एक साल पहले हमने कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा शुरू, कई लोग इसके खिलाफ उतरे। हमारी पहली यात्रा से नारा निकला था ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान।’ अब दूसरी यात्रा में हमने इसमें न्याय शब्द जोड़ दिया, क्योंकि हमने देखा कि, देश में अन्याय हो रहा है, देश में अन्याय का नफरत और हिंसा से लिंक है।”

राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जाति पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी खुद को ओबीसी वर्ग बताते हैं जबकि सच्चाई ये है कि वे जनरल समुदाय से हैं, मोदी जी गुजरात के तेली समुदाय के हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार के अत्याचारों की सीमा हद से ज्यादा पार हो गई है। महिलाओं, किसानों और श्रमिकों के खिलाफ अन्याय हो रहा है। इंदिराजी 20 सूत्रीय कार्यक्रम चलाती थीं जबकि इनका दो सूत्रीय है। वह है आर्थिक और सामाजिक अन्याय। मैं इनको छोड़ने वाला नहीं हूं। मैं जाति जनगणना करवा के रहूंगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में इसीलिए न्याय यात्रा लगाया क्योंकि कई लोग हमसे मिले और केंद्र सरकार के खिलाफ उनके ऊपर हो रहे अन्याय को बताया। इसीलिए मैं भारत जोड़ने यात्रा की दूसरी चरण में न्याय यात्रा सम्मिलित किया, क्योंकि सभी को न्याय चाहिए। मैं जब तक केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना करवा न लूं। मैं चैन से नहीं बैठूंगा।

राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि हिंदुस्तान के बड़े-बड़े उद्योगपति चीन से माल खरीदकर आपको बेचते हैं। इससे चीन का पैसा बनता है, रोजगार चीन के युवाओं को मिलता है। महंगाई बढ़ती है, तो परेशानी आपको होती है। आप पर आर्थिक अन्याय हो रहा है, जिसे आप देख नहीं पा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक यात्रा का विराम रहेगा। 11 फरवरी को फिर छत्तीसगढ़ भ्रमण पर यात्रा निकलेगी। यह यात्रा छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी तक करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 9 और 10 फरवरी को न्याय यात्रा के विराम के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वे वापस न्याय यात्रा में शामिल होंगे और 11 फरवरी से राहुल गांधी रायगढ़ से सरगुजा तक यात्रा करेंगे ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button